10 Independence day poem for child in Hindi
(1) भारत माता
हमारी प्यारी भारत माता,
आओ, इसको शीश नवाएं ।
हम हैं इसके प्यारे बच्चे,
आपस में सब प्रेम बढ़ाएं।।
(2) हम भारत के वीर जवान
हम भारत के वीर जवान,
ऊंची रहे हमारी शान,
हमको प्यारा हिंदुस्तान।
गाएं देश प्रेम के गाना,
हमें तिरंगे पर अभिमान,
इस पर तन-मन-धन कुर्बान।
(3) शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे
आजादी की कभी शाम ना होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे,
बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में,
तब तक भारत माता का आंचल नीलाम ना होने देंगे।।
(4) मेरा देश, प्यारा देश
मेरा देश, प्यारा देश
सब देशों से न्यारा देश।
सोने की चिड़िया कहलाता,
ऐसा प्यारा-प्यारा देश।।
इसकी आन, इसकी मान,
सदा बढ़ाना इसकी शान।
सदा चलना तुम सच्ची राह पर,
जिससे बड़े देश की शान।।
मेरा देश, प्यारा देश,
सब देशों से न्यारा देश।
सोने की चिड़िया कहलाता,
ऐसा प्यारा-प्यारा देश।
(5) हम हैं बच्चे हिंदुस्तान के
हम हैं बच्चे हिंदुस्तान के
नन्हे-नन्हे प्यारे-प्यारे,
गुलशन को महक आने वाले
सितारे जमीन पर लाने वाले,
हम बच्चे हैं हिंदुस्तान के।
नए जमाने के दिलवाले,
तूफानों से ना डरने वाले,
कहलाते हैं हिम्मत वाले,
हम बच्चे हैं हिंदुस्तान के।
चलते हैं हम शान से,
तिरंगा लहराए आसमान में
आन पर हो जाएं कुर्बान,
हम बच्चे हिंदुस्तान के।
(6) यह अपना हिंदुस्तान है
यह अपना हिंदुस्तान है,
तीन रंग का नहीं वस्त्र,
ये ध्वज देश की शान है,
हर भारतीय के दिलों का स्वाभिमान है।
यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिंद की जान है,
और तीन रंगों में रंगा हुआ,
यह अपना हिंदुस्तान है।
(7) देखो बच्चों या झंडा प्यारा
देखो बच्चों यह झंडा प्यारा,
तीनों रंगों का मेल सारा।
रहे सदा यह झंडा ऊंचा,
आकाश को रहे यह छूता,
सदा करो तुम इसका मान,
कभी ना करना इसका अपमान,
झंडा ही है देश की शान,
बना रहे यह सदा महान।
(8) तीन रंग से बना तिरंगा
तीन रंग से बना तिरंगा,
नभ में जब फहराए।
गर्व करे तब अंग-अंग अपना,
सिर ऊंचा हो जाए।
रंग केसरी बलिदानों का,
देश प्रेम की अलख जगाए।
श्वेत रंग यह अमन चैन का,
शांति का संदेश सुनाएं।
खुशहाली का रंग हरा है,
हर घर में समृद्धि लाएं।
मध्य बना यह अशोक चक्र,
धर्म चक्र कहलाए।
सच्चाई की राह पर चलना,
यह हमको सिखलाए।
अखंडता की पहचान तिरंगा,
जग में शान बढ़ाएं।
तीन रंग से बना तिरंगा,
नभ में जब फैलाएं।
गर्व करे तब अंग-अंग अपना,
सिर ऊंचा हो जाए।
(9) हमें मिली आजादी वीर शहीदों के बलिदान से
आज तिरंगा लहराता है अपनी पूरी शान से,
हमें मिली आज़ादी वीर शहीदों के बलिदान से,
आजादी के लिए हमारी लंबी चली लड़ाई थी।
लाखों लोगों ने प्राणों से कीमत बढ़ी चुकाई थी,
व्यापारी बनकर आए और छल से हम पर राज किया,
हम को आपस में लड़ाने की नीति अपनाई थी,
हमने अपना गौरव पाया अपने स्वाभिमान से,
हमें मिली आज़ादी वीर शहीदों के बलिदान से।
गांधी, तिलक, सुभाष, जवाहर का प्यारा यह देश है,
जियो और जीने दो का सबका देता संदेश है।
लगी गूंजने दसों दिशाएं वीरों के यश गान से,
विश्व शांति की चली हवाएं अपने हिंदुस्तान से,
हमें मिली आजादी क शहीदों के बलिदान से।।
(10) हम कुछ करके दिखाएंगे
हम कुछ करके दिखाएंगे
है शौक यही अरमान यही,
हम कुछ करके दिखलाएंगे,
मरने वाली दुनिया में हम।
अमरो में नाम लिखाएंगे।
जो लोग अंधेरे घर में हैं,
अपने ही नहीं नजर में हैं।
हम अनेक कोने-कोने में उद्धम का दीप जलाएंगे।
जो लोग गरीब भिखारी हैं,
जिन पर ना किसी की छाया है।
हम उनको गले लगाएंगे,
हम उनको सुखी बनाएंगे।
जो लोग हार कर बैठे हैं,
उम्मीद मारकर बैठे हैं।
हम उनके बुझे दिमाग में,
फिर से उत्साह जगायेंगे।
रोको मत आगे बढ़ने दो
आजादी के दीवाने हैं।
हम मातृभूमि की सेवा में,
अपना सर्वस्व लगाएंगे।
0 Comments