How to write a letter to MLA in Hindi



अल्प दृष्टि के कारण जनपद के किसानों की समस्याओं का संकेत करते हुए उसके समाधान हेतु विधायक को एक पत्र लिखिए।


सेवा में,
   माननीय विधायक जी
   ग्राम...............
   जनपद.................


            विषय: किसानों संबंधित समस्याएं।

महोदय,
जैसा कि विवादित है कि इस वर्ष जनपद में सामान्य केवल 14% वर्षा होने के कारण भयंकर सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसानों के सामने पशुओं के चारे, सिंचाई, पेयजल की समस्या के साथ-साथ पशुओं में संक्रमण रोगों की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसी विषम परिस्थिति में तालाब, नलकूप, कुएं सूख गए हैं। जो नलकूप अभी तक सूखे नहीं है वह बिजली के अभाव में बंद पड़े हैं। स्थिति यह है कि फसलें पूरी तरह सूख चुकी हैं, पशु चारे के अभाव में दम तोड़ने लगे हैं और उसमें खुरपका एवं मुंहपका जैसी भयंकर बीमारियां भयंकर रूप धारण कर चुकी है। किसानों के सम्मुख गंभीर अन्य जल संकट उत्पन्न हो गया है, उनकी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है।
        अतः आपसे निवेदन है कि जनपद की भयंकर सूखे की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज कर जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कराएं। जिससे किसानों को लगान आदि में छूट मिल सके। ऋण और अनुदान सुलभ और आसान शर्तो पर उपलब्ध हो सके। सिंचाई व्यवस्था में सुधार कराकर सूखे से निजात पाने में किसानों की सहायता करें। जिला पशुधन अधिकारी को पशुओं में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का आदेश देकर और अन्य जिलों से चारा आयात कराकर उन्हें मरने से बचाएं। आपके सहयोग और अनुकंपा के बिना जनपद के किसान इस भयंकर सूखे से पार नहीं पा सकते। अतः समुचित कार्यवाही करके किसानों को अकाल से लड़ने के लिए संभल प्रदान कर कृतार्थ करें।
                           भवदीय
            दिनांक       जनपद.............. के पीड़ित किसान
            ..........






विधायक को जल संकट के विषय पर पत्र कैसे लिखें।

सेवा में,
     माननीय विधायक जी
       ग्राम/मोहल्ला...........
      जनपद...............

विषय पेयजल का संकट।
महोदय,
         निवेदन है कि (स्थान का नाम) के एक भाग में स्थित (कॉलोनी का नाम) कॉलोनी के निवासी गत 2 माह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। बूंद बूंद टपकता हुआ पानी केवल पेय जल विभाग की दयनीय स्थिति को व्यक्त कर रहा है।
नगर के एक छोर पर स्थित होने के कारण इस क्षेत्र में जलस्तर बहुत कम हो जाता है, परिणाम: मकानों के निचले तल में रहने वाले निवासी भी आवश्यक जल मात्रा को पर्याप्त करने से वंचित रह जाते हैं।
             आपसे निवेदन है कि इस क्षेत्र में जल को बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही कर अनुग्रहित कीजिए।
                   भवदीय
                  निवासी ...............
दिनांक
............

Read also